फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सर्पदंश के बाद सड़क न होने का दंश... इलाज के अभाव में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में रविवार की रात सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। टोले में कच्चा रास्ता होने की वजह से अस्पताल नहीं ले जा पाए। सुबह निजी अस्पताल पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


कुलडोमरी गांव के खोड़िया टोला निवासी अरविंद पटेल (28) रात में भोजन कर अपने बिस्तर पर सो गया। देर रात करीब 11 बजे सांप ने अरविंद के कान पर डस लिया। शोर होने पर परिजन जग गए। टोले में कच्चा रास्ता होने की वजह से परिजनों ने ना ही एंबुलेंस को सूचना दी और न ही अस्पताल पहुंचा पाए।
सुबह बाइक से युवक को खजुरा तक ले गए। उसके बाद रेणुकूट के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन झाड़-फूंक कराने युवक को लेकर छत्तीसगढ़ चले गए।
विज्ञापन

अरविंद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन थी, जिसकी शादी हो चुकी है। अपने खेत में ही किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें