फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 360 से ज्यादा घरों में लगे चेक मीटर जांच में सिर्फ एक में मिली खामी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज डिवीजन के एक गांव मेंलगाया गया चेक मीटर। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
सोनभद्र। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अधिक आने की शिकायतें बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं के संदेह को दूर करने के लिए बिजली निगम चेक मीटर लगा रहे हैं। पिपरी और रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में 360 से ज्यादा उपभोक्ताओं के यहां चेक मीटर लगाया गया है।
विज्ञापन

चेक मीटर से जांच में अधिकांश स्थानों पर रीडिंग सही मिली है। सिर्फ एक स्थान पर स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी पाई गई, जिसे सही करा दिया गया है। विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज में एक लाख 80 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसके सापेक्ष अब तक 72 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं के बीच बढ़ते संदेह को चेक मीटर लगाकर दूर किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं का भरोसा कायम रखने के लिए रॉबर्ट्सगंज और पिपरी डिवीजन में 360 से अधिक घरों में चेक मीटर लगाए गए हैं। दरअसल, कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की यूनिट खपत सामान्य से अधिक और तेज चलने की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए निगम के अधिकारियों की तरफ से जांच और चेक मीटर लगाकर वास्तविक खपत का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें