फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में मशाल जुलूस निकालते अ​खिल भारतीय संयुक्त ​शिक्षक महासंघ के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
सोनभद्र। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन के दूसरे चरण में सोमवार को शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस नेहरू पार्क से शुरू होकर बढ़ौली चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

महासंघ के जिला संयोजक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि एक सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय का टीईटी अनिवार्यता संबंधी निर्णय न्यायसंगत नहीं है, क्योंकि टीईटी वर्ष 2011 से लागू है।
ऐसे में पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर इसे लागू करना अनुचित है। उन्होंने सरकार से आरटीई एक्ट में संशोधन कर 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी ने इसे शिक्षकों के सम्मान के खिलाफ बताया। अटेवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि वर्षों से कार्यरत शिक्षकों से दोबारा परीक्षा लेना अनुचित है।
महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कौसर जहां सिद्दीकी ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जुलूस में जय प्रकाश राय, हुकुम चंद्र, सर्वेश गुप्ता, भोलानाथ अग्रहरि, रंजना सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें