फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन अस्पतालों के ओटी सील तीन पैथाेलाॅजी सेंटरों पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मानक विहीन अस्पतालों के खिलाफ अमर उजाला के अभियान का असर दिखने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को तीन अस्पतालों के ओटी को सील कर दिया।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिले। अवैध रूप से संचालित तीन पैथॉलाजी सेंटर भी सील किए गए, जबकि दो के संचालक ताला बंद कर भाग गए। उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
अवैध और मानक विहीन अस्पताल व पैथोलॉजी का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। इन अस्पतालों में लापरवाही के चलते आए दिन मरीजों की जान भी जा रही है। इसे लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित की।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव और सह नोडल डॉ. कीर्ति आजाद बिंद की टीम घोरावल पहुंची। जांच के दौरान डीके पैथोलाॅजी, प्रकाश पैथाेलॉजी और सोन पैथाेलाॅजी का संचालन बिना पंजीकरण होता मिला।
मौके पर प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं थे। टीम ने तीनों पैथाेलॉजी को सील कर दिया। जांच टीम के आने की भनक लगने पर सिग्मा पैथोलाॅजी और ओम पैथाेलॉजी के संचालक ताला बंद कर फरार हो गए। टीम ने उन्हें नोटिस जारी किया।
इसके बाद टीम घोरावल कस्बा स्थित कलावती क्लीनिक पहुंची। क्लीनिक के रूप में पंजीकरण होने के बावजूद मौके पर अस्पताल संचालित था। अंदर ओटी भी स्थापित की गई थी। टीम ने क्लीनिक के अंदर स्थापित ओटी को सील करते हुए नोटिस जारी किया।
इसी क्षेत्र में संचालित ऊर्जांचल अस्पताल की जांच में मौके पर कोई भी सर्जन और बेहोशी का डॉक्टर नहीं मिला। कुछ ऐसी ही स्थिति ओम हास्पिटल में भी रही। विशेषज्ञ न होने पर टीम ने दोनों अस्पतालों की ओटी सील कर जवाब तलब किया।
नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव ने बताया कि तीन अस्पतालों के ओटी और तीन पैथॉलाजी सेंटरों को सील किया गया है। आगे भी अवैध और मानक के बिना चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें