फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव के मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मुकम्मल इंतजाम किये जा चुके हैं। जिले के सभी दसों विकास खंडों की सभी पोलिंग पार्टियां बुधवार को ही अपने-अपने पोलिंग बूथों पर सकुशल पहुंच गयी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपील किया है कि वे कोरोना संक्रमण से बचते हुए 29 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक अपना मतदान निर्भीक होकर करें। मतदाता मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करें और बार-बार हाथ धोये। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन 29 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश सरकारी कार्यालयों के साथ ही औद्योगिक अधिष्ठानों व कारखानों में भी लागू हो, ताकि लोग अधिकाधिक मतदान कर सकें।
विज्ञापन

आठ किलोमीटर की दूरी तक मादक पदार्थों की बिक्री नहीं
सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव के मतदान के दिन 29 अप्रैल को तथा मतगणना प्रारंभ होने के दिन दो मई से मतगणना समाप्ति तक जिले के निर्वाचन क्षेत्र तथा उसके चारों ओर आठ किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र में मादक वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाया गया है। इस परिधि में देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर, भांग, ताड़ी की फूटकर दुकानों को पूरे तरीके से बंद रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें