अनपरा। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा के प्रांगण में नर्सरी तथा एलकेजी कक्षा के छात्रों द्वारा बुधवार को 73वॉ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नर्सरी के छात्रों ने परेड करते हुए प्राचार्य तथा मंच पर उपस्थित शिक्षकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर समूह तथा एकल नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्री नर्सरी तथा एलकेजी के सभी छात्र कुर्ते एवं पायजामे परिधान में बहुत ही प्रसन्नचित दिखे। छात्र हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, तिरंगा अमर रहे का जयघोष किया। एलकेजी की छात्रा वैष्णवी ने आई लव माई इंडिया की मनमोहक गीत से सभी अभिभावकों तथा शिक्षकों का दिल जीत लिया तथा सभी तालियां बजाने के लिए बाध्य हो गए। एलकेजी ए की छात्रा नैमिका ने सबसे आगे होगें हिन्दुस्तानी गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। यूकेजी ए के छात्र माही अग्रवाल ने सुनो गौर से दुनिया वालों गीत पर सराहनीय एकल नृत्य प्रस्तुत किया। प्री-नर्सरी की छात्रा आराध्या शुक्ला ने लंदन देखा पेरिस देखा गीत प्रस्तुत किया। यूकेजी की छात्रा यशस्वी अग्रवाल ने हां पांव में पायल हाथ मे कंगन गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य बीके सिंह ने शिक्षिकाओं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में तहसिन सुल्ताना, शर्मिष्ठा घोष एवं मोअवा लहरी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन छात्र हिमांशु एवं स्वप्निल ने किया।