फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाई पर राखी देख जवानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंद नगर की छात्राओं ने स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र की हिफाजत में मुस्तैद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही बहन-भाई के रिश्ते और राष्ट्रीय कर्तव्य बोध का अभिनव और प्रेरक संदेश दिया।
विज्ञापन

डीएवी रिहंद की महिला सशक्तिकरण संदेश की प्रतिनिधि प्रतीक छात्राओं की टीम जेम की दर्जनों छात्राओं ने प्राचार्य राजकुमार के नेतृत्व में सीआइएसएफ के जवानों से उनके प्रतिष्ठान और कार्य स्थलों पर जाकर स्नेहिल मुलाकात की और उनकी कलाइयों पर राखियां बांधकर उन्हें भाव विभोर कर दिया। जवानों ने सजल आंखों से छात्रा बहनों को आशीष देते हुए डीएवी के राष्ट्रीय संस्कारों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यहां पर प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि राष्ट्र केवल सीमाओं से नहीं बनते उन्हें बनाती हैं रिश्ते-नातों की वे भावनाएं जिनकी दृष्टि में राष्ट्र हित ही सर्वोपरि होता है। डीएवी यहीं संस्कार अपने विद्यार्थियों में भरने के लिए दशकों से प्रयत्नशील है और इसमें कामयाब भी है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. दिनेश दिनकर ने बताया कि आगामी वर्षों में विद्यालय ऐसे पर्वों पर विद्यालय की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित करेगा जिससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बल मिले तथा राष्ट्र में अमन और शांति के माहौल में प्रगति का पहिया आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर अध्यापिका प्रभा सिंह, समता सिंह, बीआर शर्मा, सीआईएसएफ के अधिकारी आरके गंगवार, एसके सिंह के साथ काफी संख्या में जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें