विंढमगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरखोरहा के कशीवा टोला में सोमवार की शाम बिजली की चपेट में आने से लक्ष्मण यादव (28) पुत्र राम प्यारे यादव की मौत हो गई। शाम को वह खेत में काम कर रहा था, उस दौरान हादसा हुआ। बारिश के साथ बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।