इसका फायदा उठाकर छलकपट करते हुए वर्ष 2020 में दूसरे व्यक्ति को शिवमूरत के स्थान पर खड़ा कर विधायक ने अपने बेटों और पत्नी के नाम से जमीन का बैनामा करा लिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपर सिविल जज जूनियर डिविजन ने प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए थानाध्यक्ष शाहगंज को चंदौली के चकिया से विधायक शारदा प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी, दो पुत्र राकेश और सुरेश सहित अन्य पर केस दर्ज कर विधि अनुसार विवेचना करने का निर्देश दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
पढ़ेंः मिसेज इंडिया अर्थ रह चुकी श्वेता चौधरी पर पैसे हड़पने का आरोप, व्यापारी ने दर्ज कराया मुकदमा
इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष संजय कुमार पाल ने की है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी। वहीं इस मामले में विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। कुछ लोग साजिश के तहत बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। फिलहाल दिल्ली में हूं। लौटकर इस मामले को देखूंगा।