फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: करोड़ों की जमीन खरीद में चकिया विधायक की पत्नी और बेटों पर मुकदमा दर्ज, फर्जीवाड़े मामले में कोर्ट ने दिया था आदेश

Fri, 28 Jan 2022 08:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

अपर सिविल जज जूनियर डिविजन निवेदिता सिंह के आदेश पर शाहगंज थाना पुलिस ने चकिया विधायक शारदा प्रसाद की पत्नी, दो पुत्रों समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के खजुरी गांव में करोड़ों की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में चकिया से भाजपा विधायक की पत्नी, दो पुत्रों सहित कई अन्य के विरुद्ध कोर्ट ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि भूस्वामी की मृत्यु के बाद कूटरचित दस्तावेजों की मदद से दूसरे की जमीन बेच दी गई।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के किशुनपुर जगदीश पट्टी निवासी ऋषि रंजन सिंह ने 156 (3) के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर विधायक के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि घोरावल तहसील के खजुरी गांव में शिवमूरत सिंह के नाम से जमीन जायदाद रही है। शिवमूरत सिंह की 13 नवंबर 2013 को मृत्यु हो चुकी है।

इसके बाद राजस्व अभिलेखों में वरासत के आधार पर शिवमूरत का नाम अंकित किए जाने का मामला विचाराधीन है। इसकी पूरी जानकारी पुराने संपर्क के चलते शारदा प्रसाद समेत अन्य लोगों को थी। शिवमूरत के पुत्र संजय सिंह कैंसर रोग से पीड़ित हैं। वे मुंबई समेत अन्य शहरों के अस्पतालों से दवा करा रहे हैं।

विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर छलकपट करते हुए वर्ष 2020 में दूसरे व्यक्ति को शिवमूरत के स्थान पर खड़ा कर विधायक ने अपने बेटों और पत्नी के नाम से जमीन का बैनामा करा लिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपर सिविल जज जूनियर डिविजन ने प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए थानाध्यक्ष शाहगंज को चंदौली के चकिया से विधायक शारदा प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी, दो पुत्र राकेश और सुरेश सहित अन्य पर केस दर्ज कर विधि अनुसार विवेचना करने का निर्देश दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। 
पढ़ेंः मिसेज इंडिया अर्थ रह चुकी श्वेता चौधरी पर पैसे हड़पने का आरोप, व्यापारी ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

विधायक ने आरोपों को बताया निराधार

इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष संजय कुमार पाल ने की है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी। वहीं इस मामले में विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। कुछ लोग साजिश के तहत बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। फिलहाल दिल्ली में हूं। लौटकर इस मामले को देखूंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें