फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मांग कर किया सरकार की योजना का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा मुख्य बाजार में अग्निपथ योजना से क्षुब्ध युवाओं ने रविवार को बाजार के दुकानदारों से भीख मांग और अनशन कर योजना का विरोध किया। सरकार के खिलाफ में नारे भी लगाएं। आम आदमी पार्टी के बैनर तले यह आंदोलन किया गया। देश की सेना का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगे।
विज्ञापन

युवाओं ने चार साल सेना की नौकरी करने से बेहतर भीख के रूप में मांगे गए पैसों से अपनी आजीविका चलाने के फैसले को सही बताते हुए सरकार का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओें ने कहा कि सरकार के इस योजना के अंतर्गत नगर का कोई भी नवयुवक हिस्सा लेने को तैयार नहीं है। आप के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया ने कहा कि भीख के रूप में बाजार से एक हजार रुपये मिले थे। उस रुपये को किसी गरीब वर्ग को दान कर देंगे। कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान मनोज गुप्ता, रंजय शर्मा, मानव बैसवार, अंगीरा बैसवार, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें