फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के समय में बदलाव का विरोध

Fri, 22 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर त्रिवेणी एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव पर विरोध जताया। समयानुसार ट्रेन संचालन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में पार्टी ने त्रिवेणी की समय सीमा घटाने, इंटरसिटी जो सिंगरौली से चलकर वाराणसी तक जाती है, उसके समय का पुन: निर्णारण करने, राबर्ट्सगंज में रेल भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने और उस पर रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए रेल खेल मैदान की स्थापना की मांग उठाई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अरुण कुुमार सिंह ने कहा कि त्रिवेणी एक्सप्रेस को पुन: निर्धारित समय के अनुसार ही चलाया जाए जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब ट्रेनों की गति कम और समय सीमा ज्यादा बढ़ाया जा रहा है। इससे सोनभद्र के लोगों को जो एकमात्र ट्रेन राजधानी लखनऊ से जोड़ती है, उससे भी वंचित होना पड़ रहा है। कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में भी परिवर्तन की आवश्यकता है।

जिला आदिवासी, वनवासी बाहुल्य है, यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राबर्ट्सगंज में जो रेल भूमि निप्रयोज्य खाली पड़ी हुई है, उसको रेल खेल गांव के तौर पर विकसित कर यहां के प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर अमल नहीं हुआ तो वे रेलवे स्टेशन पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे। पार्टी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा। इस मौके पर नामवर कुशवाहा, रमेश देव पांडेय, राजेश द्विवेदी, लवकुश केशरी, अरविंद सिंह, श्रवण पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, शशांक मिश्रा, सोनी गुप्ता, धीरज पांडेय मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें