फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर जताया विरोध, फूंका पुतला 

Tue, 02 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहा पर मंगलवार को प्रेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
रसोई गैस और केरोसिन के दाम बढ़ाए जाने से नाराज सपाइयों ने मंगलवार को कचहरी तिराहे पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। चेताया कि दामों में कमी नहीं की गई तो सपा वृहद आंदोलन करेगी। 
 
सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि केेंद्र की भाजपा सरकार जनता पर महंगाई लाद रही है। कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनाव के दौरान   वादा किया गया था कि सरकार बनने पर महंगाई कम की     जाएगी। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई कम होने की बजाय बढ़ गई। प्रति माह दो रुपये रसोई गैस और 25 पैसे प्रति           लीटर केरोसिन का दाम बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। नगर महासचिव वारिश अली और  मनीष त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र  में बैठी भाजपा सरकार व्यापारी और किसानों का उत्पीड़न कर            रही है। यूपी में वर्ष 2017 में    होने वाले विस चुनाव में जनता सबक सिखाएंगी।  पुतला फूंकने  में रमेश वैश्य, सुरेश अग्रहरि, विनोद, मोती कोल, मनोज         केशरी, वीरेंद्र पटेल, मुन्ना कुशवाहा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें