फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रही हैं बालू की पांच साइट

Mon, 04 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
अवैध रूप से चल रही हैं बालू की पांच साइट
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फटकार के बावजूद जिले में अवैध खनन रुक नहीं रहा है। चोपन और जुगैल थाना क्षेत्र में पांच जगहों पर अवैध रूप से बालू साइटें संचालित हो रहीं हैं। इनमें से दो साइटें ऐसी हैं जिनका पट्टा खत्म हो चुका। बावजूद वीआईपी सिंडिकेट, पुलिस, वन, प्रशासन की मिली भगत से अवैध खनन हो रहा है। वहीं अवैध खनन की जानकारी मिलते ही एडीएम रामचंद्र ने एसडीएम की अगुवाई में टीम को मौके पर भेजा है। 
विज्ञापन



बालू की खदानों में जिम्मेदार अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में पटवध के नागेंद्र सिंह की याचिका पर डीएम तक को कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करना पड़ा। बावजूद अवैध खनन पर लगाम नहीं लग रहा है। अम्मा टोला में मालती देवी के नाम से लीज की अवधि समाप्त हो चुकी है। यहां से बढ़कर तीन लोग खनन कर रहे हैं। भगवां में एक कंपनी के नाम से लीज का समय खत्म हो चुका है।

दो लोग बालू निकलवा रहे हैं। गोठानी - अगोरी में बिना पट्टे के दो लोग अवैध रूप से साइट चला रहे हैं। इसी तरह से बंधवा में दो साइटों में चार लोग बालू खोद रहे हैं। इसी तरह पटवध के नाम से बालू साइट है मगर चोपन और पटवध गांव में दो जगह बालू लादा जा रहा है। चोपन के महलपुर में अवैध बालू साइट का पहले ही खुलासा हो चुका है बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें