सोनभद्र जिले में पहले वातानुकूलित शापिंग माल का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। इसका शुभारंभ डीएम डीके सिंह, आकांक्षा की अध्यक्ष विजया सिंह, हिंडाल्को के मुखिया दिनेश कुमार कोहली, मंजुला कोहली ने फीता काट कर किया।
हिंडाल्को के मानव संसाधन प्रमुख अरुण कुमार, रेणुपावर के यूनिट हेड आरके गुप्ता, निर्मल्या सेन, वित्त एवं वाणिज्य प्रमुख दुलीचंद काबरा एवं लीगल एवं प्रशासन विभाग के प्रमुख इंद्रजीत जोशी ने माल में स्थित हिंडाल्को सुपर बाजार का उद्घाटन किया।
आकांक्षा की अध्यक्षा, मंजुला कोहली आदि ने फूड कोर्ट का उद्घाटन किया। अरुण कुमार ने बताया कि सिनेमा हाल में चालीस प्रतिशत टिकट हिंडाल्को के सहकर्मियों के लिए आरक्षित रहंेगे। प्रतिदिन पांच शो दिखाए जाएंगे।