फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बंद सामुदायिक भवन का ताला तुड़वाया

Fri, 30 Jan 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लाक के तियरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जन कल्याण शिविर में डीएम डीके सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की।
विज्ञापन


डीएम ने निरीक्षण के दौरान गांव में पांच साल पहले बने सामुदायिक भवन में ताला बंद होने पर संबंधित लोगों को फटकार लगाते हुए बीडीओ को ताला तोड़वाने का निर्देश दिया। एसडीएम को कोटेदार के क्रियाकलापों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश भी दिया।

डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को रिबोर योग्य हैंडपंप को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने कोटेदार को फटकार लगाते हुए एसडीएम को जांच करने आदेश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही सभी से बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजने का आग्रह किया। उन्होंने तीन साल में ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये विकास कार्यों का विवरण ग्रामीणों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस मौके पर विद्युत विभाग की तरफ से 30   ग्रामीणों को नए कनेक्शन जारी किए गए। इसी तरह राबर्ट्सगंज विकास खंड के बभनौली, मानपुर, पवर, परासी पांडेय, घोरावल के मगरदहा, रानीतारा, पुरखास, करवी बरावं,

चतरा के किचार, अईलकर, नगवा के डोरिया, कम्हरिया, चोपन के पीपरखाड़, बागेसोती, दुद्धी के मूर्ता, महुअरियां, बभनी के सदबहनी, बचरा तथा म्योरपुर के गड़िया व डडिहरा गांव में शिविर का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें