फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवान वही, जो तन-मन-धन से करे सेवाभक्ति: विष्णु प्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आर्य समाज मंदिर राबर्ट्सगंज परिसर में आचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज के नेतृत्व व नरेंद्र गर्ग के संयोजन में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। कथा के पांचवें दिन साध्वी विष्णु प्रिया ने श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धनवान वही, जो तन-मन-धन से भक्ति करे ।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के माखन चोरी, कालिया दमन, मिट्टी खाने सहित अन्य लीलाओं की कथा का रसपान कराया। बाललीलाओं की झांकी भी सजाई गई। कथा में साध्वी विष्णु प्रिया ने कहा कि धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करें। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। उन्होंने पुतना राक्षसी के चरित्र का वर्णन किया। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। आगे के प्रसंग में बताया कि पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आये हैं। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें।
श्रीकृष्ण के मिट्टी खाने तथा यशोदा को पूरे ब्रह्मांड के मुख में दर्शन कराने की कथा का सुंदर वर्णन की। दीपा मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित भजन प्रस्तुत किये। मुख्य यजमान रतनलाल गर्ग और उनकी धर्मपत्नी अनारकली देवी ने व्यासपीठ और भागवत पुराण के पूजन आरती के साथ किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, अविनाश शुक्ला, नरेंद्र गर्ग, कृष्ण कुमार, राजू गर्ग, राधेश्याम, राकेश त्रिपाठी, हर्षवर्धन, अनीता गर्ग, मंजू, रेनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें