फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 15 फीसदी परीक्षार्थियों का अंक हुआ अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संकट में टली माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कब होंगी इसके लिए अभी तक कोई स्पष्ट निर्देश परिषद के स्तर से नहीं आया है, लेकिन वहां से 10वीं के छात्र-छात्राओं के छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा का अंक मांगा गया है। मंगलवार तक महज 15 फीसदी छात्र-छात्राओं का ही अंक अपलोड हो सका। ऐसे में तमाम संगठनों की मांग पर परिषद की ओर से समय सीमा बढ़ाते हुए 20 मई तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 196 स्कूलों में पढ़ने वाले हाईस्कूल के 26 हजार 933 छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड करने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा छमाही परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक के साथ ही पूर्णांक को भी अपलोड किया जाना है। परिषद की ओर से 18 मई तक का समय दिया गया था, लेकिन वेबसाइट स्लो होने और इंटरनेट थोड़ा सुस्त होने के कारण कई जगह नहीं हो सका। जिले में 15 फीसदी की अपलोडिंग हो चुकी है। एक-एक स्कूल से बात करके समय सीमा के भीतर अपलोडिंग के लिए टीम लगायी गई है। बताया कि कई जिलों की यहीं स्थिति रही। ऐसे में कई संगठनों ने मांग किया कि समय बढ़ाया जाए। ऐसे में परिषद ने 20 मई तक हर हाल में अपलोड करने के लिए कहा है। सभी स्कूलों को कहा गया है कि जल्द से जल्द सभी छात्र-छात्राओं द्वारा अर्जित छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक को अपलोड कर दें। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी जानकारी भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें