फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को 206 लोगों ने दी मात, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सुबह दस बजे बीते 24 घंटे के भीतर 63 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि चार लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है। वहीं 206 लोग स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक जिले में 16243 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस तुलना में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 14848 है। जिले में 91.41 फीसदी लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से मृतकों की 238 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जहां भी लोग संक्रमित मिल रहे हैं उनके घरों के आस-पास बैरिकेडिंग करायी जा रही है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच करायी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेम सिंह ने कहा कि मास्क और दो गज की दूरी का पालन करके लोग कोरोना से बचें। जब बारी आए तो वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें