फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आयोजन में सिर्फ 11 दिन बाकी, आवेदनों का सत्यापन ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग की तरफ से 17 जनवरी को सामूहिक विवाह किया जाएगा। इस बार भी तहसीलवार सामूहिक विवाह होना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 664 जोड़ों का विवाह होना है। इसकी तुलना में अब तक 428 आवेदन आ गए हैं। इसके अलावा 137 आवेदन त्रुटिपूर्ण मिले हैं। इन्हें ऑनलाइन संशोधित किए जाने का विकल्प दिया गया है। अभी आवेदनों का सत्यापन नहीं हुआ है। सामूहिक विवाह आयोजन में सिर्फ 11 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में आवेदनों का सत्यापन समय से नहीं हुआ तो पिछले बार की तरह इस बार भी गड़बड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जनपद सोनभद्र में इस साल 1105 जोड़ों की सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीते नवंबर माह में 444 जोड़ों की शादी कराई गई थी। जांच में तीन जोड़े पहले से शादीशुदा पाए गए थे, इस पर इन्हें लाभ से वंचित कर दिया गया। इस तरह से 441 जोड़ों की ही शादियां पूरी मानी गईं और उन्हें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत शासन से मिलने वाले लाभ दिए गए।
अभी 664 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाना बाकी है। सामूहिक विवाह के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए जा रहे हैं। शनिवार तक 428 जोड़ों का पंजीकरण हुआ है। इसके अलावा 137 आवेदनों के कागजात पूर्ण नहीं हैं। आवेदकों को ऑनलाइन सभी कागजात अपलोड करने के लिए कहा गया है। अभी आवेदकों का सत्यापन किया जाना है। सत्यापन होने पर आवेदकों संख्या घट सकती है। सामूहिक विवाह के आयोजन में सिर्फ 11 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में यदि सत्यापन समय से नहीं होता है तो हड़बड़ी में फिर पिछली बार जैसी गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि समाज कल्याण विभाग के साथ ही तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
विज्ञापन

86 जोड़ों की संख्या बढ़ाई गई
समाज कल्याण विभाग को 664 जोड़ों की शादी कराना है। 86 जोड़ों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब यदि 750 लाभार्थी भी पंजीकरण कराते हैं तो उनकी शादी करा दी जाएगी।
17 जनवरी को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। पात्रता पूरी करने वाले व्यक्ति सामूहिक विवाह के लिए आवेदन कर सकते हैं। - रमाशंकर यादव, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें