फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक्सरे जांच के लिए डेढ़ किमी का नहीं लगाना होगा चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोढ़ी स्थित एलटू (पुराना कोविड) अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को एक्सरे जांच के लिए भटकना नहीं होगा। अब उन्हे उसी भवन में यह सुविधा मिलेगी। प्राचार्य की पहल पर एलटू अस्पताल में एक्सरे मशीन स्थापित की गई है।
विज्ञापन

22 लाख की आबादी वाले अति पिछड़े जिले के ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में संसाधनों का अभाव है। ऐसे में इन इलाकों के बड़ी संख्या में मरीज जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल और एलटू में रोजाना सात सौ से आठ सौ मरीज पहुंचते हैं। इनमें से सौ से डेढ़ सौ मरीजों की एक्सरे जांच लिखी जाती है। कुछ माह पूर्व जिला अस्पताल भवन में संचालित हड्डी रोग विभाग और मेडिसिन को आठ सौ मीटर दूर स्थित एलटू अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि यहां एक्सरे की सुविधा नहीं थी। ऐसे में हड्डी विभाग और मेडिसिन में आने वाले मरीजों को जांच के लिए आठ सौ मीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता था। साधन न होने पर मरीजों को परेशानी होती थी। जबकि एक बार जांच के लिए जाने और फिर वापस रिपोर्ट लेकर आने में कुल डेढ़ किमी का सफर तय करना पड़ता था। सुबह 11 बजे तक जांच का समय होने के कारण कई बार मरीजों के पहुंचने से पहले जांच बंद हो जाती थी। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ता था। इसका संज्ञान लेते हुए प्राचार्य ने समस्या दूर करने के निर्देश दिए थे। अब एलटू अस्पताल में भी एक्सरे मशीन लगाई गई है। यहां मैनुअल मशीन से लोगों को जांच की सुविधा मिलने लगी है।
मरीजों को बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से एलटू अस्पताल में भी एक्सरे जांच शुरू कर दी गई है। मरीजों के लिए लगातार संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। - डॉ. बी.सागर, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें