फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सोमवार को वेबिनार के जरिये प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्हें पंचायती राज के कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वच्छता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बीजपुर के पंचायत भवन में एकत्रित हुए जरहा न्याय पंचायत चार ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया। ग्राम विकास अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि प्रोजेक्टर के माध्यम से अपर मुख्य सचिव पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास लखनऊ और मनोज कुमार सिंह निदेशक पंचायती राज लखनऊ, किंजल सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम प्रधानों को पंचायती राज के कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान ग्राम प्रधान बीजपुर दशमति देवी, नेमना हीरामनी देवी, जरहा सुशीला देवी, पिंडारी रामसजीवन मौजूद रहे। इस मौके पर सुनील सिंह पंचायत मित्र, विश्राम सागर गुप्ता, विनोद भारती मौजूद रहे।
कोन: ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों को वेबिनार के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रधानों को कर्तव्यों का बोध कराते हुए स्वच्छता अभियान पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। एडीओ पंचायत कोन कांशीराम ठाकुर ने बताया कि इसके लिए चार केंद्र बनाए गए थे। प्रधान, सचिवों को अभियान चलाकर स्वच्छता कराने को निर्देशित किया, ताकि मेरा गांव स्वच्छ गांव की संकल्पना पूरी हो सके। इस मौके पर सचिव अजय सिंह, वीरेंद्र प्रताप, प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल, अजय कुमार कुशवाहा, सुधीर कुमार, संतोष पासवान, वसीउल हसन, शोभनाथ, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें