फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की भी लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से खुल रहे माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए निर्देश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट के माध्यम से प्रधानाचार्य को पहली कक्षा में ही शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था करनी है। अनुपस्थित रहने पर कारण भी दर्ज करना होगा।
नए आदेश ने जहां शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है तो वहीं सिर्फ नामांकन कराकर विद्यालय न आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी अब गायब रहना आसान नहीं होगा।
विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति को लेकर आए दिन शिकायतें मिलती रहती हैं। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम होती है तो शिक्षक भी दूरदराज के स्कूलों में नियमित जाने में लापरवाही बरतते हैं।
विज्ञापन

इसका असर पढ़ाई पर पड़ता है। मनमानी पर अंकुश लगाने और नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू की है।
सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित विद्यालयाें को इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक या मोबाइल एप के माध्यम से लॉग इन कर प्रधानाचार्य को पहली कक्षा में ही सबकी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
इसके लिए प्रत्येक विद्यालय और कक्षा की अलग आईडी बनाई जानी है। इसमें कक्षा के प्रत्येक छात्र-छात्रा का विवरण दर्ज होगा। अगर किन्हीं कारणों से विद्यार्थी और शिक्षक किसी दिन विद्यालय नहीं पहुंचते तो पोर्टल में उनकी अनुपस्थिति का कारण भी दर्ज करना होगा। उपस्थिति दर्ज करने की यह व्यवस्था विद्यालय परिसर से ही होगी।

नेटवर्क विहीन इलाकों में होगी चुनौती
ऑनलाइन उपस्थिति की राह में सबसे बड़ी चुनौती मोबाइल नेटवर्क की है। जिले के कई इलाकों में नेटवर्क ही नहीं है। जहां है भी तो सिग्नल कमजोर रहता है। ऐसे में इन इलाकों में नियमित और समय से उपस्थिति दर्ज करने को लेकर शिक्षक-प्रधानाचार्य चिंतित हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट और मोबाइल एप की मदद से सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होनी है। इसका निर्देश जारी हो गया है। सभी प्रधानाचार्यों को इससे अवगत करा दिया गया है। इसकी निगरानी भी की जाएगी। -जयराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें