फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: एक बाइक पर सवार होकर निकले थे तीन युवक, डंपर की टक्कर से एक की मौत; दो गंभीर

Tue, 10 Dec 2024 12:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में मंगलवार की सुबह- सुबह सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुटे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के जुगैल मार्ग पर मंगलवार की सुबह बालू से लदे डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर चोपन आ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह है मामला 
बलियाटांड जुगैल निवासी इंद्रजीत (30) पुत्र लालजी, रिंकू (35) पुत्र दयाशंकर और चंद्रशेखर (55) एक ही बाइक पर सवार होकर ओबरा जा रहे थे। सिंदुरिया पुल के पास चोपन की ओर जा रहा बालू लदा एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू और चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि चंद्रशेखर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टीपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें