फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के विण्ढमगंज मार्ग पर रोरवा में पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोन। रोरवा गांव में कोन-विंढमगंज मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर बाद करीब पौने दो बजे सरिया लादकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर करीब पांच फीट गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक व उसका भाई ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब गए। इससे चालक फेकन (28) की मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के हड़वरिया कचनरवा निवासी चालक फेकन और उसका भाई देवीलाल (40) पुत्र स्व. रामा भूइयां किसी व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाते थे। शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सरिया लेने गए कोन थे। दोपहर बाद दोनों भाई सरिया लादकर वापस कचनरवा जा रहे थे। रोरवा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर करीब पांच फीट गड्ढ़े में पलट गया। लोगों ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला और कोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल देवीलाल का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें