अनपरा। औड़ी ग्राम सभा स्थिति दुल्लापाथर निवासी एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दुल्लापाथर निवासी 43 वर्षीय गुलाब बैसवार पुत्र मनीराम बैसवार बृहस्पतिवार की साय अपने बैलों को पानी से बचाने के लिये गौशाला में बाधने के लिये जैसे ही घर से निकले आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए।
आनन फानन में परिजन गुलाब बैसवार को लेकर स्थानीय चिकित्सालय लेकर भागे परन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर अन्त्य परीक्षण के लिये भेजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुये इस हादसे से परिजन हतप्रभ थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।