फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले 11 शिक्षक-शिक्षामित्रों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बृहस्पतिवार को चोपन शिक्षा क्षेत्र के दस परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 11 शिक्षक-शिक्षामित्र गैरहाजिर पाए गए,जिनका वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए डा. पटेल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय झिरगाडंडी के शिक्षक रविंद्र नाथ चौधरी, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय झिरगाडंडी के शिक्षक आलोक कुमार तिवारी, प्राथमिक विद्यालय सोनझर के शिक्षक वीरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय हर्रा के शिक्षामित्र बिंद किशोर, सुरेन्द्र नाथ, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय हर्रा के अनुदेशक रामबचन प्रजापति, प्राथमिक विद्यालय दोपहर के शिक्षक शिशुपाल भाष्कर,मोहित सिंह चौहान, प्राथमिक निगाई खास की शिक्षक मनीषा त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय नौडिहा के शिक्षक रंजित कुमार, आंचल त्रिपाठी अनुपस्थिति पाए गए। बीएसए के मुताबिक वर्तमान माह का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें