सोनभद्र। सदर कोतवाली कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामपुर बरकोनिया पुलिस ने भी गैंगस्टर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि गिरोह बनाकर अपराध को अंजाम देने वाले बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व में कई पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया था। इसमें आरोपी फरार चल रहे थे। ऐसे में अधिकारियों की लोकेशन लेकर ट्रकों को पास कराने के मामले में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी न्यू काॅलोनी निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गो तस्करी के मामले में गैंगस्टर के आरोपी बभनौली निवासी गुलाम नबी और शाहरूख को हिंदुआरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं रामपुर बरकोनिया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित सिलौटा कैमूर भभुआ बिहार निवासी जामवंत सिंह पटेल को रामगढ़ से गिरफ्तार किया।