फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत, 19 मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित एक और मरीज की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच पिछले 24 घंटे में आठ महिलाओं समेत 19 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 4717 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 32 मरीज इलाज के बाद शनिवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 4437 हो गई है। शनिवार को 19 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 210 हो गए हैं। इसकी पुुष्टि प्रभारी सीएमओ डा. सलिल कुमार ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें शनिवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। शनिवार को 1764 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा शनिवार को 1808 लोगों की रिपोर्ट भी आई। इसमें 19 पॉजिटिव और 1789 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। प्रभारी सीएमओ के मुताबिक अब तक 211810 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 210302 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 4717 पॉजिटिव और 205585 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 70 की मौत हो चुकी है। इसमें 23 की मौत सोनभद्र और 47 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें