सोनभद्र। कोरोना संक्रमित एक मरीज की एल-1 अस्पताल से वाराणसी इलाज ले जाते समय रास्ते में मौत हो र्गई जबकि 17 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 3830 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 32 मरीज सोमवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब तक 3565 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले 211 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 1791 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1653 लोगों की सोमवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 17 पाजिटिव और 1636 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 160141 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 159110 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3830 पाजिटिव और 155280 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1031 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 211 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 21 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।