फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: बिना अनुमति जमा एक मिलियन टन कोयला जब्त, भंडारण में मिलीं कई खामियां

Mon, 25 Jul 2022 08:45 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिनगर(सोनभद्र)।

सार

एडीएम ने खदान क्षेत्र में सड़क जाम करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कोल यार्ड संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि कोल यार्ड में जमा किए गए कोयले में चारकोल की मिलावट नहीं मिली। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एडीएम सहदेव मिश्रा की अगुवाई में पहुंची टीम ने बिना अनुमति भंडारण किए गए एक मिलियन टन कोयले को सीज कर दिया। मामला अनुमति बिना भंडारण करने व प्रदूषण से जुड़ा बताया गया। एनसीएनएल कृष्णशिला रेलवे साइडिंग कोलयार्ड में कोयला में चारकोल मिलाए जाने व कोल भंडारण की जांच करने शुक्रवार शाम एडीएम के साथ यूपीपीसीबी, खनिज विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीम अचानक धमकी तो कोयला कारोबारियों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने, टीम डीओ व लिंकेज का कोयला उठान करने फर्मों के मौजूद नुमाइंदों से पूछताछ की गई। कागजातों की जांच पड़ताल में अफसरों को कई खामियां मिली। रेवेन्यू विभाग द्वारा कोल यार्ड एनसीएल की भूमि पर स्थापित बताया गया। यूपीपीसीबी ने भंडारण करने वालों पर प्रदूषण फैलाने आरोप निर्धारित करते हुए कड़ी फटकार लगाई। कोयला भंडार में कई माह से धधक रही आग को जल्द बुझाने का निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें