फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और बाइक की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर चौकी के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक और पिकअप की टक्कर में सिंगरौली निवासी दो व्यक्ति और पिकअप चालक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज भेजा गया जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई सुरेश कुमार साहू ने बताया कि रेणुसागर मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर एक बजे रामचरित्र साहू निवासी मोरवा सिंगरौली बाइक से कहीं जा रहा था। तभी सामने से आ रहे बैढ़न निवासी पिंटू पनिका ने पिकअप से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी सड़क पर गिर गए। इसके बाद आनन-फानन में सभी को प्राथमिक उपचार के लिए डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। रामचरित्र की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ही रामचरित्र ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों को उपचार के बाद चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें