फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के पौतीपाथर गांव के समीप रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर सोमवार को करीब पौने छह बजे दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक मासूम सहित दो लोग घायल हो गए। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। घायलों को धन्वन्तरी चिकित्साल्य रिहन्द नगर एनटीपीसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

धनराज पुत्र रामबदन निवासी झिलो अपने छह वर्षीय बच्चे सोनू के साथ बाईक से अपने घर झिलो आ रहा था। दूसरी तरफ से सुरेन्द्र कुमार पुत्र कृष्णा सीआरपीएफ कांस्टेबल जा रहा था। दोनों बाईकों में पौतीपाथर के पास आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे धनराज की मौके पर ही मौत हो गई तथा सोनू और सुरेन्द्र कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बीजपुर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव मयहमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर बीजपुर में भर्ती कराया है।श्री यादव ने बताया कि परिजनों को भी घटना की सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें