फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत, 14 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़/कोन। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के गड़वान गांव में रविवार को अमिला धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें चंदौली के चकरघट्टा निवासी जोधन चेरो (55) की मौत हो गई। 11 महिलाओं और बच्चियों समेत 14 लोग जख्मी हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी श्रद्धालुओं का जत्था नवरात्र की षष्ठी पर पिकअप से मां अमिला धाम के दर्शन के लिए आया था। दर्शन-पूजन के बाद सभी धाम से कुछ पहले गड़वान गांव स्थित नाले के पास खाना बनाने लगे। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु नाले में नहाने के लिए उतरे।
विज्ञापन

अचानक मधुमक्खी के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में जोधन चेरो (55) गंभीर रूप से घायल हुए। उनके अलावा मंता देवी, रामलखन, शांति देवी, गन्नी, ऊषा, सुमन, शुकला देवी, मुनिया देवी, प्रियंका, लल्लू, सुगनी, कलावती, कुसुम, चंचल भी मधुमक्खी के हमले का शिकार हुई।
किसी तरह सभी ने वहां से भागकर खुद को बचाया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जोधन चेरो को मृत घोषित कर दिया। अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना प्रधान पति कालिका प्रसाद ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार और कोन थाने की चकरिया चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया गया। अन्य घायलों को चतरा पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें