फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नवरात्र में बढ़ी बिजली की खपत, 30255 मेगावाट तक पहुंची मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी भारी उमस और नवरात्र के चलते बिजली की मांग में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। तपिश के दौरान जहां 31486 मेगावाट पर पहुंची बिजली की मांग (उपलब्धता 30632 मेगावाट) ने मांग-खपत दोनों के मामले में कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

वहीं सितंबर माह में भी नवरात्र के समय तेजी से बढ़ी मांग को देखते हुए मांग-आपूर्ति में संतुलन बनाए रखने की कवायद तेज कर दी गई है। स्थिति को देखते हुए राज्य के स्वामित्व वाले बिजलीघरों को जहां बेहतर उत्पादन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ओबरा में बंद पड़ी कुल एक हजार मेगावाट क्षमता वाली तीन इकाइयों को अतिशीघ्र उत्पादन पर लेने के लिए अभियंताओं की टीम युद्धस्तर पर जुटी हुई है।
अमूमन सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में तापमान में गिरावट और मौसम में नरमी की स्थिति दिखने लगती है लेकिन इस बार जहां पूरे माह रह-रहकर बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं तीखी धूप के साथ भारी उमस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

पहली सितंबर को जहां बिजली की अधिकतम मांग 22957 मेगावाट और न्यूनतम मांग 15748 मेगावाट रिकार्ड किया गया था। वहीं नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर को अधिकतम मांग 29402 मेगावाट पर पहुंच गई। 23 सितंबर को यह मांग 29597, 24 सितंबर को 29648 मेगावाट रिकार्ड किया गया। 25 सितंबर को मांग 30255 मेगावाट तक पहुंच गई। 26 सितंबर को भी पीक ऑवर में बिजली की मांग 29946 मेगावाट दर्ज हुई। 27 सितंबर को भी इसमें तेजी दिखी। शाम छह बजते-बजते मांग 27 हजार मेगावाट के करीब पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें