फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पिंयो-मैजिक की टक्कर में एक की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बैजू बाबा मंदिर के पास रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। बेकाबू स्कार्पियो ने आगे चल रही श्रद्धालुओं से भरी मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक में सवार बद्री लाल (45) की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कई लोगों को डॉक्टर ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की भोर में करीब चार बजे वाराणसी से एक मैजिक में सवार होकर 13 लोग डाला स्थित वैष्णो मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए रवाना हुए थे। अभी मैजिक सुकृत के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बैजूबाबा मंदिर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से अनियंत्रित होकर एक स्कर्पियो ने श्रद्धालुओं से भरी मैजिक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वाराणसी के बड़ी गैबी निवासी खुशी (06) व उमेश (20), गोदौलिया निवासी सुजाता (27), शिवपुर निवासी धनंजय (10), महमूरगंज निवासी गोलू (16), बद्रीलाल (45), धनपति (70), शिवदास (75), आरती (16), चंदा (40), रूबी (20), सिमरन (6) और पूजा (20) घायल हो गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान बद्रीलाल की मौत हो गई। स्वास्थ कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर घटना की जानकारी होने पर मृतक और घायलों के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। घायलों ने बताया कि वे लोग पूजन करने के लिए चोपन थाना क्षेत्र के डाला में स्थित वैष्णो मंदिर जा रहे थे। स्कॉर्पियो के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। कोतवाल विद्यासागर का कहना है कि मृतक या घायलों के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें