रेणुकापार के परसोई के कनुहार गांव में बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे परसोई के कनुहार में हुई दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक चालक त्रिवेणी नाथ पनिका (34) पुत्र गेंदा प्रसाद पनिका निवासी परसोई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शिव कुमार खरवार (21), सुनीता खरवार (20) व रामकिशुन बैगा (50) निवासी परसोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि त्रिवेणी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।