फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Sat, 07 Jan 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में शनिवार को सोनभद्र बार एसोशिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय तो अध्यक्ष ने महामंत्री श्रीनिवास मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

 जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय ने कहा कि बार और बेंच आपस में  सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से हर समस्या का समाधान होगा।  अगर दोनों बार एसोसिएशन मिलकर कानून का साथ दें तो निश्चित रूप से जिले के  साथ-साथ अधिवक्ता और वादकारियों का कल्याण होगा। यूपी बार कांउंसिल सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि बार और बेंच का संबंध बनाए रखने के साथ ही अपनी गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत है। सप्ताह में एक दिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को विचार देने की जरूरत है। कहा कि  यूपी बार काउंसिल की वेबसाइट पर सभी सूचना उपलब्ध है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जब पद का अभिमान नहीं होगा तभी पदाधिकारियों को सम्मान मिलेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पीएन पांडेय ने कहा कि बार और बेंच का संबंध निश्चित रूप से पूर्व की तरह बना रहेगा, लेकिन इसके लिए एक-दूसरे का ख्याल रखना होगा। कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि बार एसोसिएशन को न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मिलता रहा है। संचालन रामचंद्र मिश्र ने संचालन तो एडवोकेट उमेश मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष केएन मिश्र, एडीजे फेमिली कोर्ट अजय कुमार श्रीवास्तव, एसीजेएम अनिल कुमार खरवार, डीबीए अध्यक्ष दयाराम यादव, डीबीए के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, गजेंद्र नाथ दीक्षित, चंद्रभूषण प्रसाद मिश्र, चंद्रकांत शर्मा, प्रभाकर राम पाठक, रामप्यारे सिंह, एमपी मिश्र, भोला सिंह यादव, अरुण प्रताप सिंह, जगजीवन सिंह, प्रभाकर श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद चौबे, ओम प्रकाश पाठक, रोशनलाल यादव, सुशील शर्मा, धीरज पांडेय, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें