फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील हत्याकांडः हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम

विज्ञापन
कोन में हत्या आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। लापता सूरज का कूप में रविवार को शव मिलने से नाराज लोगों ने सोमवार को कोन कस्बे में चक्काजाम कर दिया। उधर सुनील ने रोरवा में पांडु नदी तट पर बेटे का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ अभिनव यादव ने नामजद आरोपी समेत कइयों को हिरासत में लेने की बात कहीं तब जाकर लोग शांत हुए। जाम समाप्त करने के बाद लोगों ने शव का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को कोन निवासी सुनील का सात वर्षीय बेटा सूरज कुमार अपने घर से पड़ोस की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था, लेकिन वह अपने घर नहीं लौटा। रविवार को कोन के एक कूप में सूरज का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सांय को घरवाले शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए पांडू नदी पर पहुंचे। लेकिन सुनील ने जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मृत बालक के घर के अलावा अन्य महिलाएं समेत काफी संख्या में लोग कस्बे में कोन-विढमगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम करने वाले तत्काल हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्घ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन



जानकारी होने पर थाना प्रभारी ने नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात मानने से सभी ने इंकार कर दिया। कुछ देर बार क्षेत्राधिकारी अभिनव यादव भी मौके पर पहुंच कर बताया कि नामजद आरोपी समेत कइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पीएम रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। सीओ के आश्वासन पर लोग शांत हो गए। करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। सीओ ने कहा कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना में शामिल लोगों के विरूद्घ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें