अनपरा। चितरंगी से सिंगरोली आ रही एक यात्री सोमवार की अपराह्न अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। चितरंगी से सिंगरौली आ रही बस तेज रफ्तार के कारण खिरवा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल केशव जायसवाल(33) पुत्र छुन्नी वर्ष निवासी खिरवा, शुभम पुत्र केशव उम्र 30 वर्ष निवासी खिरवा, राजेश साकेत पुत्र बीरबल साकेत उम्र 33 वर्ष निवासी बरमानी चौराहा, निशा पुत्री रामशुभग पाल उम्र 16 वर्ष निवासी तिलिया थाना गढ़वा, रामशुभग पाल पुत्र रामजियावन पाल निवासी तिलिया एवं बाल्मीकि कुशवाहा पुत्र रामबहादुर कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी गरोई बाड़ी जयसिंह नगर जिला शहडोल को उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र मोरवा भेजवाया, बताया जा रहा है कि सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।