फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहले दिन आठ कार्मिकों ने डाक मतपत्र से डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण मंगलवार को आरंभ हुआ। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को डाक मत से वोट करने की सुविधा दी गई। पहले दिन आठ कार्मिकों ने अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतदान किया।
विज्ञापन

जिले के दस निकायों में 11 मई को मतदान होना है। सकुशल मतदान कराने के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 393 ऐसे कार्मिक हैं, जो जिले की निकायों के मतदाता भी हैं। मतदान दिवस पर अपनी ड्यूटी के कारण वह बूथ पर पहुंचकर मतदान नहीं कर सकेंगे। लिहाजा उन्हें डाक मत से वोट देने का प्रबंध किया गया है। डाक मत के प्रभारी उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता ने बताया कि पहले दिन आठ कार्मिकों ने अध्यक्ष व सभासद पद के लिए डाक मतपत्र के जरिए वोट दिया है। कार्मिकों के लिए तीन मई का भी मौका है। वह सुबह दस से शाम पांच बजे प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर अपना वोट दे सकेंगे। उधर, प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को नगर पालिका, नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष व सदस्य पद के अलग-अलग मतपत्रों की जानकारी दी गई। उस पर वोट कराने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें