फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खाली कराईं पटरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। स्थानीय कस्बे में सड़कों की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। फोर्स की मौजूदगी में पटरियों को खाली कराया गया। पुलिस ने लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

पटरियों पर अतिक्रमण से राहगीरों की परेशानी को देखते हुए पन्नूगंज पुलिस की ओर से रविवार से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया था। सोमवार की शाम प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बाजार में पहुंची। पटरियों पर अवैध रूप से हुए निर्माण को जेसीबी से तोड़वा दिया। इसके साथ ही पटरियों पर फैले सामानों को समेटवाने के बाद दोबारा इस पर दुकान न लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने कस्बे में बने पुराने यात्री प्रतीक्षालय के सामने मौजूद अतिक्रमण को भी हटवाया। इसका जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा, जिससे यहां आने वाले यात्री बैठ सकेंगे। यात्री प्रतीक्षालय के सामने अतिक्रमण से यह पूरी तरह ढक गया था। अंधेरा होने के कारण यह नशेड़ियों का अड्डा बन गया था। अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से जहां अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची है तो दूसरी ओर जाम से निजात मिलने पर आम लोग भी राहत की सांस ले रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने चेतावनी देते कहा कि सड़क से चार फिट की दूरी पर ही सामान रखें, जिससे आमजनों को आवागमन में परेशानी न हो। अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान मंगलवार की शाम भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें