म्योरपुर (सोनभद्र)। क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर हिंडाल्को रूरल टेक्नोलॉजी पार्क के पास रविवार की शाम हाइवा की चपेट मे आकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर हिंडाल्को रूरल टेक्नोलॉजी पार्क के पास रविवार की शाम हाइवा की चपेट शिवपति (60) पत्नी स्व. रामवृक्ष निवासी चैनपुर की हाइवा के चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना के वक्त महिला सड़क पार कर रही थी कि हाइवा ने धक्का मार दिया। हादसे मे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराई। चिकित्सालय के डॉक्टर ने महिला को मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।