रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव में शुक्रवार को बाइक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। महिला सड़क पार करने के दौरान हादसे का शिकार हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी निवासी श्यामदेयी (70) शुक्रवार की शाम 5 बजे वैनी-चकया संपर्क मार्ग पर अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान चकया की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। इससे श्यामदेयी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन सीएचसी वैनी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
-