फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, निरस्त हो निजीकरण का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विद्युत निगम से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यहां अधिकारियों-कर्मचारियों ने निजीकरण के प्रस्ताव को निरस्त करने समेत कई मांगें उठाईं और उसके समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने मांग की कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 एवं विद्युत वितरण के निजीकरण के लिए लाये जा रहे स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट को निरस्त किया जाए। निजीकरण की केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़ व पुंडुचेरी व किसी भी प्रांत में चल रही प्रक्रिया वापसी ली जाए। नियमित पदों पर नियमित भर्ती की जाए, सभी रिक्त पदों विशेषतया क्लास 3 व क्लास 4 के सभी रिक्त पद भरे जाएं एवं संविदा, निविदा कर्मचारियों को तेलंगाना की तरह नियमित किया जाए। सभी संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए व सभी संवर्गों को तीन पदोन्नत पदों का समयबद्ध वेतनमान दिया जाए। प्रदर्शन में विद्युत वितरण निगम राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता सर्वेश कुमार सिंह, वीरेश कुमार सिंह, अभिषेक कौशल, रामेंद्र पांडेय, सत्यप्रकाश, सुजीत पाठक, सिद्धार्थ मौर्या, विनोद कुमार, रंजन शर्मा, आशीष कुमार, दीपक प्रजापति, शिवनंदन सिद्धनाथ, जितेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें