फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनपंप के पास मिला वृद्ध का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के सोन पंप के थर्ड स्टेज के पास सड़क के किनारे एक वृद्ध का शव सोमवार को दोपहर बाद मिला। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्ध प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराने आया था और वहीं से लापता हो गया था।
विज्ञापन

झारखंड के गढ़वा जिला निवासी नारायण राम (60) बीमार चल रहा था। उसके परिवार वाले उसका उपचार कराने के लिए राबर्ट्सगंज के एक क्लिनिक में आए थे। यहां नारायण भर्ती थी। अस्पताल से वह तीन दिन पूर्व अचानक लापता हो गया। इस पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को दोपहर बाद नारायण का बेटा राजेश कुमार एक व्यक्ति के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाली में पिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट कराने गया। इसी दौरान चुर्क चौकी पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि सोन पंप के थर्ड स्टेज के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव के सिर का हिस्सा जंगली जानवरों ने खा लिया है। इस पर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा हमराहियों के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। उनके साथ राजेश भी वहां गया। उसने मृतक की शिनाख्त अपने पिता नारायण के रूप में की। सूचना पर सीओ राजकुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि राजेश ने जानकारी दी है कि उसे पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसके पहले भी वे कई बार घर से भाग चुके थे। लेकिन हर बार कुछ दिन के बाद मानसिक संतुलन ठीक होने पर लौट आते थे। कोतवाल ने बताया कि ऐसा लगता है कि जंगली जानवरों ने मृतक के सिर का हिस्सा खा लिया है। बाकी उसका धड़ ठीक था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान चुर्क चौकी इंचार्ज अंजनी राय समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें