फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार कोरोना वारियर्स को दिए जाएंगे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) कोविड 19 जनित वैश्विक महामारी के इस मुश्किल समय में देश व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए जिला व स्थानीय प्रशासन का निरंतर सहयोग कर रही है। कोरोना संकट के खिलाफ अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने सामाजिक निगमित दायित्व के तहत सोनभद्र प्रशासन के अंतर्गत आने वाली जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के निदेशक को 25000 नग मास्क सौंपे हैं। यह मास्क कोरोना संकट के खिलाफ दिन रात काम कर रहे पुलिस व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों तथा अन्य कोरोना योद्धाओं में वितरित किया जाएगा जोकि सोनभद्र जनपद में अलग अलग स्थानों पर तैनात हैं। बताते चलें कि एनसीएल सोनभद्र प्रशासन को पहले भी 25000 नग सैनिटाइजर तथा 7500 किट रसद सामग्री उपलब्ध करा चुकी है । साथ ही कोरोना वायरस से बचाव व अप्रसार हेतु एनसीएल ने पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र को 10 नग इन्फ्रारेड थर्मामीटर, 1000 पीपीई किट, 5000 मास्क,100 मिलीलीटर के 2500 अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर, 500 मिलीलीटर के अल्कोहल युक्त 1000 सैनिटाइजर, हाइपो क्लोराइड के 5 लीटर के 40 जार व ब्लीचिंग पाउडर के 25 किलोग्राम के 20 बैग सौंपे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें