फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या, आठ वर्षों से चल रहा था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना के पिड़रिया गांव में मंगलवार की रात राजस्व विवाद में एक वृद्ध की हत्या हो गई। दोनों पक्षों में करीब 8 वर्ष से जमीन विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चितरंगी थाने के पिड़रिया गांव निवासी भागीरथी सिंह (65) की उसके ही पड़ोसियों ने पत्थर से पीट-पीट कर खेत में हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि घटना मंगलवार की देर शाम तकरीबन 7 से 8 बजे की बीच की है। जब बुजुर्ग भागीरथी सिंह अपने घर में था, उसी समय उसके पड़ोसी गुट बनाकर के घर पर आए और बुजुर्गों को उठाकर पास ही एक खेत में ले गए और वहां विवाद करते हुए बुजुर्ग के सिर पर पत्थर पटक दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें