फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: सड़क हादसे में वृद्ध ने गंवाई जान, कार पलटने से घायल दो सगे भाईयों का चल रहा इलाज

Sun, 27 Oct 2024 05:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि कार पलटने से दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक का इलाज चोपन सीएचसी व दूसरे का जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की गई जान
चोपन थाने के एसआई रविन्द्र पांडेय के मुताबिक शनिवार की रात में करीब डेढ़ बजे अर्धविक्षिप्त अवस्था में घूम रहे 58 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार सिंह निवासी धनौरा दुद्धी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों की मानें तो 18 वर्षों से उनका मानसिक संतुलन खराब था। वह अर्धविक्षिप्त अवस्था में घर से बाहर निकल कर घूम रहे थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

कार पलटने से दो भाई घायल
दूसरी घटना रविवार की सुबह तेलगुड़वा के पास हुई। चोपन से हाथीनाला की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार सवार महुली दुद्धी निवासी सगे भाई अंकित कुमार (32) और अजय कुमार (27) पुत्र कामता प्रसाद घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में दोनों भाइयों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद अजय की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अंकित का उपचार सीएचसी में ही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें