फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई लॉस वाले फीडरों को रेड से ग्रीन कैटेगरी में लाने में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के हाई लाइन लास वाले राबर्ट्सगंज और बीजपुर उपकेंद्र तथा फीडरों को रेड से ग्रीन कैटेगरी में लाने, क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभागीय अधिकारी कार्रवाई में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर तक 15 प्रतिशत से नीचे लाइन लास कर लिया जाएगा। लाइन लास वाले फीडरों पर अभियान चलाकर बिजली चोरी और बिल जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने कहा कि हाई लाइन लास रोकने के लिए जिले के 60 फीडरों की ट्रैकिंग कराई जा रही है। उपभोक्ताओं के यहां लगे खराब मीटरों को बदला जा रहा है। लंबे समय से बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। एक महीने के अंदर 280 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले जा चुके हैं। बिजली चोरी में 150 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। करीब 600 शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के यहां नया मीटर लगवाया गया है। हाई लाइन लास वाले फीडरों को रेड कैटेगरी से ग्रीन कैटेगरी में लाने के लिए विभागीय प्रयासों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। बताया कि बिजली बिल संबंधी आ रही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने की अपील भी की है। बता दें कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने हाई लाइन लास वाले उपकेंद्रों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को शहरी व ग्रामीण उपकेंद्रों को रेड कैटेगरी से ग्रीन कैटेगरी में लाने और सस्ती व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया था।
इनसेट-
अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई
बभनी। अवर अभियंता विद्युत बिहारी लाल ने बताया कि नधिरा उपकेंद्र से बीजपुर के लिए सप्लाई होने वाली लाइन को रेड से ग्रीन कैटेगरी में लाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। अक्तूबर तक नधिरा उपकेंद्र को 15 फीसदी के नीचे लाइन लास पर कर दिया जाएगा। पहले 71 प्रतिशत लाइन लास था जो अब 19 प्रतिशत पर आ गया है। बीजपुर में लगभग 500 उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल जमा नहीं हो सका है। कैंप लगाकर बिल जमा कराया जा रहा है। 150 अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। करीब 400 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका बिल बकाया है। 300 उपभोक्ताओं ने बिल अधिक मिलने की शिकायत मिली है। बिल सुधार के लिए कैंप लगाया जा रहा है। 25 उपभोक्ताओं का बिल सुधार हो भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें